JJP

  • हरियाणा में पहल कौन करेगा?

    कांग्रेस पार्टी हरियाणा सरकार गिराने की पहल नहीं कर रही है। दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला दबाव बना रहे हैं कि कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव ले आए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अगर पहल करती है तो वे समर्थन करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला की पार्टी के 10 विधायक हैं और वे मार्च तक हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। मार्च में जब भाजपा ने मुख्यमंत्री बदला तो जननायक जनता पार्टी से तालमेल भी खत्म कर दिया। भाजपा को छह निर्दलीय और तीन अन्य विधायकों के समर्थन से बहुमत...

  • टूट सकती है दुष्यंत की पार्टी

    चंडीगढ़। हरियाणा में चल रही राजनीतिक उलटफेर के बीच ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में टूट हो सकती है। उनकी पार्टी के तीन विधायकों ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। जानकार सूत्रों के मुताबिक यह संख्या बढ़ भी सकती है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और कांग्रेस के साथ चले गए थे। उसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। अब खबर है कि दुष्यंत चौटाला की पार्टी के तीन विधायकों ने गुरुवार...

  • चौटाला परिवार में एकता नहीं बनेगी

    भारतीय जनता पार्टी से तालमेल खत्म होने और राज्य सरकार से बाहर होने के बाद दुष्यंत चौटाला की बेचैनी बढ़ रही है। उनकी जननायक जनता पार्टी के 10 विधायक हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी क्या करेगी और उसका भविष्य क्या होगा यह अनिश्चित हो गया लगता है। तभी दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला ने पिछले दिनों एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपने पिता ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल में लौटने पर विचार कर सकते हैं। यह संकेत भी दिया गया कि वे जननायक जनता पार्टी का विलय भी इनेलो में कर सकते हैं।...

  • आप का मतलब ‘जजपा’, अनिल विज का तंज

    हरियाण में भाजपा और उसकी सहयोग जननायक जनता पार्टी यानी जजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। भाजपा पूरी तरह से गैर जाट राजनीति कर रही है, जिसमें जाटों के बीच असर वाली जजपा का उसके लिए ज्यादा महत्व नहीं है। दूसरे कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा और विधानसभा की कई सीटों पर जजपा के साथ टकराव शुरू हो गया है। तभी दोनों पार्टियां एक दूसरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधती रहती हैं। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा ने राजस्थान में भी चुनाव लड़ा था, जहां उसका कोई...