रूट की शानदार पारी से इंग्लैंड ने भारत को हराकर श्रृंखला बराबर की
जो रूट ने सूत्रधार की भूमिका निभाकर नाबाद 99 रन की शानदार पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। इस मैच में सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा के संघर्ष को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। रोहित ने 47 गेंद पर 26 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। रूट ने 133 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। श्रृंखला का आखिरी मैच रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा और...