आईपीएल 2026: पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर की एंट्री
आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का अंत हो चुका है। 70 मुकाबलों के बाद अब प्लेऑफ के रोमांच की बारी है। रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन दमदार रहा। इस मुकाबले में 3 विकेट लेने के साथ ही आर्चर पर्पल कैप की रेस में टॉप 3 में शामिल हो गए हैं। आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल 2026 में आर्चर 14 मुकाबलों में अब 21 विकेट निकाल...