इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जॉन टर्नर ने सिर्फ़ 25 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
हैंपशायर और इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जॉन टर्नर ने सिर्फ़ 25 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। टर्नर ने 2024 में इंग्लैंड के लिए लिए दो वनडे और दो टी 20 खेलते हुए तीन विकेट लिए थे। साउथ अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में जन्मे टर्नर का हैंपशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट अभी दो साल के लिए बाक़ी था। उनके पास पिछले साल के आख़िर तक ईसीबी का डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट भी था। उन्होंने 2024 के आख़िर में इंग्लैंड के वेस्टइंडीज़ दौरे पर दो वनडे और दो टी 20 खेले थे। घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों में...