मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार से मेलबर्न में शुरू हो गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी का डर दिखाया था, लेकिन खुद ही इस चक्रव्यूह में फंस गई। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया। पिछली मैच के शतकवीर हेड और कैरी नहीं चले, तो इस टेस्ट में वापसी...