जुबिन मामले में राजनीति बंद हो
असम में विधानसभा का चुनाव होने वाला है और उससे पहले सभी पार्टियों ने सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले को राजनीति का हथियार बना दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले दिन से कहना शुरू कर दिया कि यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या है और इसके बाद उन्होंने जुबिन को न्याय दिलाने का अभियान शुरू कर दिया। दूसरी ओर कांग्रेस और उसके नेता गौरव गोगोई दावा कर रहे हैं कि सरकार जुबिन को न्याय दिलाने में नाकाम रही है। इस चक्कर में तीन आरोपी जेल में बंद हैं। पिछले हफ्ते उनकी जमानत खारिज हो गई।...