केकेआर की सह-मालिक जूही चावला चाहती हैं जनवरी में हो टूर्नामेंट
कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की सह-मालिक जूही चावला नहीं चाहतीं कि आईपीएल का आयोजन गर्मियों की शुरुआत यानी आमतौर पर मार्च से मई के बीच हो। उनकी जगह इसे साल के ठंडे महीनों में, जनवरी में आयोजित करने की इच्छा है। सोमवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर उन्होंने लिखा आईपीएल को अब क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह तलाशने की ज़रूरत नहीं है। उसने कैलेंडर को प्रभावित करने का हक हासिल कर लिया है। टूर्नामेंट के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने भी उनके सुझाव का समर्थन किया। चावला ने लिखा दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को साल के सबसे गर्म...