स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी
प्रकृति ने हमें अनेक ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का खजाना हैं। जंगल जलेबी भी उन्हीं में से एक है। इसे कई जगहों पर विलायती इमली या मनीला इमली भी कहा जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। जंगल जलेबी का वैज्ञानिक नाम पिथेसेलोबियम डुल्से है। इसके पेड़ लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं और विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में आसानी से विकसित हो जाते हैं। यही कारण है कि यह भारत के कई हिस्सों में देखने...