सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के सांसदों से मुलाकात करने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा है कि उच्चतम न्यायालय के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हर भारतीय नागरिक को न्यायालय का रुख करने का अधिकार है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पत्रकारों से कहा कि किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की याचिका का स्वागत किया जाएगा और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें रविवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से मुलाकात का अनुरोध करते हुए पत्र मिला था। उन्होंने कल पत्र...