कविता क्या जिंक्स तोड़ पाएंगी?
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने अपने पिता की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति से इस्तीफा देने के बाद अब विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। विधान परिषद में उन्होंने सोमवार को बेहद भावुक भाषण दिया और अपने पिता की पार्टी के दिशाहीन हो जाने और उसमें भ्रष्टाचार आ जाने के आरोप लगाए। वे सदन में रोने भी लगी थीं। अब वे तेलंगाना जागृति पार्टी बना कर राजनीति करेंगी। बड़े नेताओं के बेटे या बेटी पहले भी परिवार से अलग पार्टी बना कर राजनीति करते रहे हैं। लेकिन कामयाबी किसी को...