रुद्राक्ष की माला और माथे पर चंदन लगाए बद्रीनाथ धाम पहुंचे कैलाश खेर
मशहूर गायक कैलाश खेर इन दिनों अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए थे और अब वह बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेते नजर आए। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर बद्रीनाथ यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी है और माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है। बता दें कि ये...