कैलाश विजयवर्गीय की दुख भरी चिट्ठी
मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दूसरे कई राज्यों में भाजपा के अनेक नेता दुखी हैं। खासतौर से पार्टी के बड़े नेता, जो एक समय मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। ऐसे नेताओं की सूची लंबी है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लेकर कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर तक अनेक नेता हैं। चौहान केंद्र में मंत्री हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के भी केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा चल रही है। लेकिन विजयवर्गीय राज्य में सरकार में मंत्री हैं और तोमर विधानसभा अध्यक्ष। भाजपा चुनाव जीती तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मोहन...