कालीगंज सीट : वोटों की गिनती के बीच ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर जारी वोटों की गिनती के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीत का ऐलान किया है। उन्होंने बयान में कहा कि कालीगंज के मेरे साथियों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है। मैं उन्हें बधाई देती हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में सभी धर्मों, जातियों, नस्लों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर हमें अपार आशीर्वाद दिया है। मैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। इस जीत के मुख्य शिल्पकार मां, माटी और मानुष हैं। कालीगंज के मेरे सहयोगियों ने इसके...