फिलीपींस में तूफान कलमेगी का कहर, चार की मौत
फिलीपींस में तूफान कलमेगी ने चार लोगों की जान ले ली है। आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सेंट्रल फिलीपींस में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिससे कई घर डूब गए। वहीं हजारों लोगों को सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट करना पड़ा। रॉयटर्स के मुताबिक प्रांतीय सूचना अधिकारी एंजेलिज ओरोंग ने बताया कि सेबू के सेंट्रल प्रांत में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। दो और मौतों की अभी भी पुष्टि की जा रही...