अभिषेक पर भड़के ममता के करीबी कल्याण बनर्जी
नई दिल्ली। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा तीनों जगह ममता बनर्जी के सांसद और विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। इस बीच पूरी ताकत से ममता बनर्जी के साथ खड़े दिख रहे कल्याण बनर्जी भी नाराज हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भड़ास निकाली है और उनको राजा की तरह व्यवहार करने वाला बताया है। बनर्जी ने यहां तक कहा है कि ममता दीदी तय करें कि वे किसे अपने साथ रखेंगी। असल में विधायक दल का नेता चुने जाने में विधायकों के कथित जाली दस्तखत कराए जाने के मामले में टीएमसी ने...