Kanhiya Kumar

  • दिल्ली में राहुल की रैली

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के लिए चुनावी रैली को संबोधित किया। हालांकि उनकी रैली में आप का कोई नेता शामिल नहीं हुआ और न मंच पर आप नेताओं की तस्वीर लगाई गई। राहुल गांधी ने दिल्ली के लोगों से कांग्रेस और आप गठबंधन को वोट देने की अपील करते हुए कहा- चुनाव में अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के बटन दबाएंगे और हम केजरीवाल को सपोर्ट करेंगे। राहुल गांधी ने कांग्रेस और आप के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते...

  • कन्हैया के लिए दिल्ली बैठेंगे पप्पू यादव

    पूर्व सांसद पप्पू यादव पूर्णिया में निर्दलीय चुनाव लड़े और राजद व तेजस्वी यादव के तमाम दबाव के बावजूद कांग्रेस ने उनको पार्टी से नहीं निकाला। हालांकि बाद में कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पप्पू यादव की पार्टी का आधिकारिक रूप से कांग्रेस में विलय नहीं हुआ था इसलिए पार्टी से निकालने का सवाल नहीं उठता है। लेकिन हकीकत यह है कि वे कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए हैं और उनकी पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की राज्यसभा सांसद भी हैं। बहरहाल, पूर्णिया का चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस की ओर से पप्पू यादव को कहा गया है...

  • आप का फोकस अपनी सीटों पर

    राजधानी दिल्ली में क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता मिल कर चुनाव लड़ेंगे? अभी तक ऐसा नहीं दिख रहा है। अभी आम आदमी पार्टी का फोकस अपने कोटे की चार सीटों पर है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर लड़ रही है। उसका फोकस इन्हीं चार सीटों पर है। इनके अलावा कांग्रेस कोटे में उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट है, जिस पर कांग्रेस ने चार दिन पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लग रहा था कि दोनों...

  • कन्हैया को रोकने में लगी दिल्ली कांग्रेस

    सीपीआई छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए फायरब्रांड युवा नेता कन्हैया कुमार को कांग्रेस में उन्हीं मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जो बाहर से आने वाले किसी दूसरे नेता को होती है। कांग्रेस के नेता उनको कोई अहम पद दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। जिस पद के लिए उनका नाम चल रहा है वहां उनका विरोध शुरू हो जा रहा है। उनको श्रीनिवास बीवी की जगह यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चली थी, लेकिन कई नेताओं ने उसमें फच्चर डाल दिया है। इस वजह से फैसला अटका हुआ है। इसी तरह उनको दिल्ली...