कन्नन गोपीनाथन कैसे चुनाव लड़ेंगे
केरल के रहने वाले 2012 बैच के आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने छह साल पहले सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और वहां सख्ती किए जाने के खिलाफ इस्तीफा दिया था। उसके बाद से वे सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। लेकिन उनके सामने तकनीकी समस्या यह है कि उनका इस्तीफा अभी तक केंद्र सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। यह भी बहुत दिलचस्प मामला है कि छह साल से सरकार ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और सरकारी रिकॉर्ड में कन्नन गोपीनाथन ऊर्जा...