करम पर्व: प्रकृति, भाई-बहन के स्नेह और सामुदायिक एकता का पर्व
रांची: झारखंड की लोक-संस्कृति और आदिवासी परंपराओं में करम पर्व का विशेष स्थान है। प्रकृति के प्रति आस्था, भाई-बहन के स्नेह, कृषि समृद्धि और सामुदायिक एकता का संदेश देने वाला यह पर्व हर वर्ष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। करम पर्व में प्रकृति पूजा के साथ लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों की जीवंत झलक देखने को मिलती है। करम पर्व की सबसे खास पहचान करम डाल है। पर्व के अवसर पर युवक-युवतियां और महिलाएं करम वृक्ष की डाल लाकर उसे विधि-विधान के साथ स्थापित करते हैं। इसके बाद करम देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है...