बेटी के रंग में रंगे करण सिंह ग्रोवर
अभिनेत्री बिपासा बसु ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी के आने के बाद उनके और पति करण सिंह ग्रोवर का जीवन बदल गया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी बेटी और करण दोनों ने नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं और आईने के सामने डांस कर रहे हैं। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड करती हुई अभिनेत्री करण को कहती हैं, "पापा, अपनी ड्रेस पकड़ों और डांस करो। अब यही आपकी दुनिया है, मिस्टर माचो।" उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गर्ल डैड। जून में, बिपाशा ने बताया था कि...