‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’, आमरस का आनंद लेती नजर आईं करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर आम के प्रति अपनी दीवानगी साझा की। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर 'आमरस' के एक लगभग खाली हो चुके कटोरे की तस्वीर शेयर की। तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने भोजन के बाद आमरस का भरपूर लुत्फ उठाया है। करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में, एक कटोरे में आमरस परोसा गया दिख रहा है, जो एक ट्रे पर रखा है। कटोरे में एक चम्मच भी नजर आ रहा है। इस खुशनुमा तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने हिंदी में एक मजेदार कैप्शन...