कर्नाटक मंत्रिमंडल का शाम को होगा विस्तार
कर्नाटक में आज शाम को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार सत्ता संतुलन, आलाकमान के दखल और क्षेत्रीय-जातिगत दांव-पेंच का नतीजा होगा, जिसमें 20 नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के राजनीतिक नेटवर्क, नयी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान, क्षेत्रीय नेताओं, वरिष्ठ विधायकों और पार्टी संगठन का असर दिखता है। हर मंत्री की नियुक्ति का मतलब केवल पद देना नहीं बल्कि किसी राजनीतिक दावे को सुलझाना भी है। मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी का कारण यह भी हो सकता है। कांग्रेस में महत्वाकांक्षा की कमी कभी नहीं रही, कमी थी तो बस खाली पदों...