Karnataka election

  • भाजपा का हल्ला और कांग्रेस की चुप्पी!

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा का हल्ला बढ़ता जा रहा है, जबकि उसी अनुपात में कांग्रेस का शोर थमता जा रहा है। सवाल है कि कांग्रेस ने कैसे इस तरह से अपना चुनाव प्रचार प्लान किया कि आखिरी दिनों में बड़े नेताओं का प्रचार नहीं हो रहा है? राहुल गांधी की आखिरी चुनावी सभा दो मई को हुई, उसके बाद छह मई तक वे प्रचार के लिए नहीं गए। पता नहीं दिल्ली में वे क्या करते रहे? शुक्रवार को जरूर यह सुनने में आया कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी गए थे और पीजी मेन्स...

  • अब कांग्रेस ने किया सावधान! मणिपुर का हस्र देखें कर्नाटक के मतदाता

    नई दिल्ली। कांग्रेस (congress) के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (p chidambaram) ने मणिपुर (manipur) में हुई हिंसा (violence) का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि कर्नाटक (karnataka) के मतदाताओं (Voters) को ‘डबल इंजन’ की सरकार के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। चिदंबरम का यह बयान मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हुई हिंसा के मद्देनजर आया है। इस संघर्ष में 9,000 से अधिक लोग अपने गांवों से विस्थापित हुए हैं। हिंसा प्रभावित मणिपुर में संघर्ष को रोकने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ेः बेंगलुरु में पीएम...

  • प्रियंका ने कर्नाटक में किया प्रचार

    बेंगलुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो दिन के कर्नाटक दौरे के बाद मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक के दौरे पर पहुंची और मैसुरू के इलाके में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। प्रियंका पहली बार कर्नाटक के चुनाव प्रचार में उतरी हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना और 13 मई को नतीजे आएंगे। अपने पहले चुनावी दौरे में प्रियंका ने राहुल गांधी की तरह ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने लोगों...

  • लिंगायत नेताओं को मनाएगी भाजपा

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने लिंगायत नेताओं को मनाने में लगी है और यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव के बाद पार्टी उन तमाम लिंगायत नेताओं को मना कर पार्टी में वापस लाएगी, जो किसी वजह से पार्टी छोड़ गए हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक अपने तीन दिन के कर्नाटक दौरे के पहले दिन यानी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ अमित शाह ने शुक्रवार रात को एक बैठक की थी। असल में...

  • कर्नाटक में राहुल का रोड शो, रैली

    बेंगलुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। राहुल ने रविवार को समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद उन्होंने विजयपुरा में एक रोड शो किया। राहुल ने बाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस के वादे गिनाए और कहा कि सरकार बनने पर हर परिवार को दो सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। राहुल ने कहा कि भाजपा की सरकार पर हमला किया और उसे हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। राहुल ने दावा किया कि सरकार हर काम का 40...

  • हिजाब, हलाल से पूरी होगी येदियुरप्पा की कमी!

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा वैसे तो भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र को पूरे राज्य में युवाओं का समर्थन मिल रहा है लेकिन भाजपा के नेता उनको लेकर आशंकित हैं। उनको लग रहा है कि येदियुरप्पा पहले की तरह प्रचार नहीं कर रहे हैं और उनको मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद लिंगायत समुदाय में नकारात्मक माहौल बना है। इसके अलावा लिंगायत समुदाय के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में जाने और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के नाराज होने से भी लिंगायत समुदाय...

  • दूध पर राजनीतिक उबालः कांग्रेस ने कहा भाजपा डेयरी सहकारी संस्थाओं पर नियंत्रण चाहती

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में अमूल और नंदिनी (Nandini) ब्रांड के बीच 'जबरन समन्वय' करने की घोषणा भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यों में डेयरी सहकारी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ऐसा नहीं होने देगी कि भारतीय जनता पार्टी 'एक राष्ट्र और एक दूध' का नारा दे। गत पांच अप्रैल को अमूल (Amul) द्वारा बेंगलुरु में दूध और दही की आपूर्ति करने की घोषणा के बाद से चुनावी (karnataka election) राज्य कर्नाटक (karnataka) में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी...

  • कर्नाटक में आखिरी चुनाव का भावनात्मक दांव

    कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। 10 मई को चुनाव होंगे और 13 मई को नतीजे आएंगें। इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव की एक खास बात यह है कि तीन पार्टियों के तीन सबसे बड़े नेताओं का यह आखिरी चुनाव होने वाला है। या कम से कम इन तीनो नेताओं ने इसे आखिरी चुनाव के तौर पर प्रचारित किया है। भाजपा के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन 80 साल के येदियुरप्पा भाजपा को चुनाव लड़वा रहे हैं। लिंगायत असर वाले इलाकों में इसे उनके आखिरी चुनाव के तौर पर प्रचारित किया जा...

  • कर्नाटक में भाजपा की प्राथमिकता

    कर्नाटक में चार महीने में चुनाव होने वाले हैं और भाजपा ने लगभग घोषित कर दिया है कि उसे किस मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। तीन साल से ज्यादा समय तक राज करने के बाद भाजपा कर्नाटक में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सरकार अपने कामकाज या डबल इंजन की सरकार के विकास के एजेंडे की बजाय सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। वैसे पहले भी भाजपा सरकार ने हिजाब पर पाबंदी लगाई थी और फिर हलाल मीट पर पाबंदी का प्रयास शुरू हुआ। लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले सरकार ने नए सिरे से प्राथमिकताएं बता...

और लोड करें