नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर की खरी-खरी
मुंबई। अभिनेत्री कावेरी कपूर जल्द फिल्म 'मासूम 2' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अपने पिता शेखर कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और मनोज बाजपेयी जैसे शानदार कलाकार भी हैं। कावेरी ने एक विशेष बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनका क्या दृष्टिकोण है और उनके दोस्त इस बारे में क्या सोचते हैं। कावेरी ने कहा मेरे माता-पिता के अलावा, मेरे अधिकतर करीबी लोग अभिनेता नहीं हैं, इसलिए इस बारे में उनकी कोई खास राय नहीं है। निजी तौर...