कविता की पार्टी के पीछे कौन है?
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर की बेटी के कविता गैर राजनीतिक संगठन चला रही थीं। उन्होंने तेलंगाना जागृति संगठन बनाया था। लेकिन अब एक राजनीतिक दल का गठन कर लिया है, जिसका नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना यानी टीआरएस रखा है। पहले चंद्रशेखर राव की पार्टी का नाम भी टीआरएस यानी तेलंगाना राष्ट्र समिति था, जिसे पिछले चुनाव में उन्होंने बदल कर भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस कर दिया था। उसके बाद ही वे चुनाव हारे। अब उनकी पार्टी के पुराने नेता को अलग तरह से कविता ने पुनर्जीवित किया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले...