कीर्ति सुरेश ने दिवंगत दोस्त को किया याद
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी बचपन की दोस्त मनीषा को याद करके भावुक हो गईं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, एक दोस्त को खोने का खालीपन कभी नहीं भर सकता। बता दें कि कीर्ति सुरेश ने अपनी दोस्त को लेकर भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "पिछले कुछ हफ्ते बहुत मुश्किल रहे हैं। यह विश्वास करना मुश्किल है कि मेरी बचपन की दोस्त इतनी जल्दी चली गई। "21 साल की उम्र में उसे ब्रेन ट्यूमर हुआ था। उसने लगभग आठ साल तक बहादुरी से लड़ाई लड़ी। मैंने कभी किसी में...