टेनिस: जापान के केई निशिकोरी ने किया संन्यास का ऐलान
जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने सीजन 2026 के आखिर में संन्यास लेने का ऐलान किया है। निशिकोरी जापानी टेनिस इतिहास में सबसे ऊंचे रैंक वाले खिलाड़ी रहे हैं। वह दुनिया के टॉप 10 टेनिस खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले भी पहले जापानी खिलाड़ी रहे। निशिकोरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा मैं एक घोषणा कर रहा हूं। मैंने इस सीजन के आखिर में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा बचपन से मुझे टेनिस का शौक रहा है और मैंने अपने दिल में सिर्फ एक सपना लेकर इसे जारी रखा...