केरल में केसीवी के चहेतों को टिकट
केरल में कांग्रेस पार्टी में अलग घमासान चल रहा है। राहुल गांधी के सबसे नजदीकी और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल यानी केसीवी ने टिकट बंटवारे में अपनी खूब चलाई है। उन्होंने अपनी पसंद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट दिलाई। कांग्रेस के एक जानकार नेता के मुताबिक केरल में कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की उसमें 17 लोग घोषित तौर पर केसीवी के करीबी हैं। पार्टी के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला के नौ करीबियों को टिकट मिली है, जबकि विधायक दल के नेता वीडी सतीशन की सिफारिश पर पांच लोगों को टिकट मिली...