Kerala election

  • केरल चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

    भाजपा ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और कल्याणकारी उपायों के एक महत्वाकांक्षी मिश्रण की रूपरेखा प्रस्तुत की।  चुनावी घोषणापत्र में केरल में एक एम्स स्थापित करने, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो रेल परियोजनाएं शुरू करने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक एक हाई-स्पीड कॉरिडोर लागू करने का वादा किया गया है। आश्वासनों में गरीब परिवारों के लिए सालाना दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर महीने प्रति घर 20 हजार लीटर मुफ्त पीने का पानी और पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपए करना शामिल है। इसके अलावा, पार्टी ने...

  • केरल में पहली बार लेफ्ट और कांग्रेस को चुनौती

    पांच साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस यह नहीं समझ पाई है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में वह कैसे हारी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 20 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की। राहुल गांधी अमेठी की पारंपरिक सीट से हार गए थे लेकिन केरल की वायनाड सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीते। वे दो साल केरल की राजनीति में सक्रिय भी रहे लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से चुनाव हार गई। कांग्रेस के नेता आजतक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे कि आखिर केरल में हारे कैसे। यह गुत्थी...