केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया ट्वीस्ट सिया गोयल के पास था केतन का मोबाइल फोन
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने केतन को कथित रूप से एक खाई में धक्का दे दिया था। केतन और सिया की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी। कथित हत्या के बाद सिया और...