Khaleda Zia

  • खालिदा जिया का अंतिम संस्कार संपन्न

    ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी, बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया को बुधवार को सुपुर्द ए खाक किया गया। उनकी अंतिम विदाई में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। खालिदा जिया को संसद परिसर स्थित जिया उद्यान में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया। खबर है कि उनके जनाजे में शामिल होने के लिए देश भर से करीब 10 लाख लोग जुटे। गौरतलब है कि खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे पिछले करीब 20...

  • बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और पति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक होंगी खालिदा जिया

    बांग्लादेश की पूर्व और प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। बेगम खालिदा लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खालिदा जिया को आज राष्ट्रीय संसद भवन के दक्षिण प्लाजा में नमाज-ए-जनाजा के बाद ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं खालिदा जिया के जनाजे में अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। द डेली स्टार के अनुसार, पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने जानकारी दी है कि बैतुल मुकर्रम...

  • खालिदा जिया का निधन

    ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी, बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया का मंगलवार सुबह छह बजे ढाका में निधन हो गया। वे 80 साल की थीं और पिछले करीब 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। खालिदा जिया कई साल से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रहीं थीं। उनको इलाज के लिए लंदन ले जाने की तैयारी हुई थी लेकिन समय पर एयर एंबुलेंस नहीं मिल पाने के कारण उन्हें नहीं ले जाया जा सका और बाद में उनकी सेहत इतनी बिगड़ गई कि वे सफर करने योग्य...

  • अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जयशंकर

    नई दिल्ली। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का अंतिम संस्कार बुधवार, 31 दिसंबर को ढाका में किया जाएगा। भारत की ओर से उनके अंतिम संस्कार में विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। सरकार की ओर से बताया गया है कि जयशंकर 31 दिसंबर को ढाका जाएंगे और बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्री भी इस दौरान ढाका में मौजूद रहेंगे।

  • बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि

    बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक "प्यार करने वाली मां" के रूप में याद किया, एक ऐसी मां जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश और इसके लोगों के नाम समर्पित की। बीएनपी द्वारा जारी बयान के अनुसार, खालिदा जिया का निधन मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। पार्टी ने कहा कि वे...

  • बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। भारत ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को उनके जनाजे में शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया के जनाजे में भारत सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 31 दिसंबर को ढाका का दौरा करेंगे। इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व...

  • बांग्लादेश: खालिदा जिया की हालत नाजुक

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। देशभर में उनके स्वस्थ होने के लिए दुआएं की जा रही हैं। अस्पताल में उन्हें देखकर लौटे मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने बताया कि उनकी बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। बांग्लादेशी मीडिया ने जानकारी दी है कि मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार रात को कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल और उनके विशेष सहायक मोनिर हैदर को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चेयरपर्सन खालिदा जिया की स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए एवरकेयर अस्पताल भेजा था। बीएनपी की मीडिया सेल के सदस्य सायरूल कबीर खान...

  • बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती

    बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया इन दिनों बीमार चल रही हैं। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खालिदा जिया के हार्ट और फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया है। एवरकेयर हॉस्पिटल में फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।   बीएनपी चीफ के लिए बनाए गए मेडिकल बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर डॉ. एफएम सिद्दीकी ने कहा, "पिछले कई महीनों से, उन्हें बार-बार दिक्कतें हो रही थीं। आज, हमने उन्हें यहां (एवरकेयर हॉस्पिटल) इसलिए भर्ती किया क्योंकि कई दिक्कतें एक साथ सामने आईं। उनके सीने में इन्फेक्शन हो गया है। डॉक्टर सिद्दीकी ने बताया कि खालिदा को...

और लोड करें