चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए खलील अहमद
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। सीएसके के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है। टीम ने लिखा केकेआर के खिलाफ मैच में दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के बाद खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम खलील के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। 28 वर्षीय खलील को मंगलवार को एमएस चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की...