पश्चिम एशिया संकट: ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, रेलवे पुल को उड़ाया
ईरान पर हमले जारी हैं। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खार्ग द्वीप के ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया। वहीं, काशान शहर के पास याह्या अबाद रेलवे पुल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। अर्द्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को ही नहीं, याह्या अबाद रेलवे पुल समेत खार्ग को निशाने पर लिया गया। मेहर ने इस्फाहान के डिप्टी गवर्नर के हवाले से बताया कि हमले में...