डेब्यू से पहले ही बॉलीवुड की सुर्खियों में छाई रहीं खुशी कपूर-अथिया शेट्टी
बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि स्टारकिड्स को शुरुआत से ही पहचान मिल जाती है, लेकिन कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिन्होंने कैमरे के सामने आने में वक्त तो लिया, मगर लोगों की नजरों से कभी ओझल नहीं हुए। इनमें दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे पहला अथिया शेट्टी और दूसरा नाम है खुशी कपूर। दोनों ही अपने-अपने दौर की नई पीढ़ी की एक्ट्रेस हैं, जिनकी फिल्मों से पहले ही उनके लुक्स, स्टाइल और पारिवारिक पृष्ठभूमि ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। भले ही इन्होंने फिल्मों में देर से कदम रखा हो, लेकिन दोनों लाइमलाइट में हमेशा...