पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से रवाना हुई थी और उसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंचने के बाद यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया...