यश-कियारा की ‘तबाही’ में खामोश मोहब्बत का असर
रॉकिंग स्टार यश और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गीत 'तबाही' रिलीज़ हो गया है। यह गीत अपने भावपूर्ण संगीत और दोनों कलाकारों की सशक्त केमिस्ट्री के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। विशाल मिश्रा की आवाज़ और संगीत से सजे 'तबाही' में प्रेम को शब्दों से अधिक खामोशी और भावनाओं के जरिए व्यक्त किया गया है। पूरे म्यूजिक वीडियो में यश और कियारा के किरदारों के बीच अनकहा आकर्षण, तड़प और भावनात्मक संघर्ष देखने को मिलता है। Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन...