कार्यवाही में अनुचित तरीके से बाधा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : रीजीजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में ‘‘अनुचित तरीके से व्यवधान डालने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ, जब सरकार चर्चा करना चाहती थी तो विपक्ष इससे भाग रहा था। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद, रीजीजू ने कहा कि सरकार खुश नहीं है क्योंकि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर ठीक से चर्चा नहीं हुई और कार्य उत्पादकता बहुत कम रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कार्य उत्पादकता महज 19 प्रतिशत और राज्यसभा में 39...