केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी
टी20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट, बल्लेबाजी किसी भी क्रम पर करा लीजिए। केएल राहुल निराश नहीं करेंगे। केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में भी बरकरार रखी और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया। शनिवार की सुबह भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए। केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी वहीं से शुरू की, जहां आईपीएल...