कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
बांग्लादेश में 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1:22 बजे पूरे शहर में झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार दोपहर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के आसपास के जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे। इससे शहर के कई हिस्सों में लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियात के तौर पर ऑफिस और बिल्डिंग...