कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की कोलकाता से शिलांग जाने वाली उड़ान में बम होने की आशंका से जुड़ा नोट मिला। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6ई-7304 सुबह करीब 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान विमान के शौचालय में क्रू सदस्य को एक हस्तलिखित पर्ची मिली, जिसमें विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर...