कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में समेकित आधार पर 5,645 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 26 फीसदी अधिक है। बैंक ने शनिवार को निदेशकमंडल की बैठक के बाद वित्तीय परिणाम जारी किए। उसने बताया कि तिमाही के दौरान एकल आधार पर उसका शुद्ध मुनाफा 4,212 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 29 प्रतिशत अधिक है। परिचालन व्यय में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 5,271 करोड़ रुपये रहा। एकल आधार दूसरी तिमाही में बैंक ने...