नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
काठमांडो। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पिछले साल हुए जेनरेशन जेड यानी युवाओं के आंदोलन के मामले में हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को बालेन शाह ने नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। पुलिस के अनुसार, ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके घर से पकड़ा गया। वहीं, रमेश लेखक को सुबह करीब पांच बजे सूर्यविनायक से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की...