वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया
सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना स्टाफ प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने पिछले वर्ष 31 जुलाई को पश्चिमी नौसैनिक कमान के 34वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला था। फ्लैग ऑफिसर को 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और वे संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला के विशेषज्ञ हैं। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला; ज्वाइंट सर्विस कमांड एंड स्टॉफ कॉलेज, यूनाइटेड किंगडम; कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, करंजा और यूनाइटेड नेवल वार कॉलेज...