एआई तकनीक के साथ लॉन्च हुआ फिल्म ‘कृष्णा’ का टीजर
आज के दौर में फिल्म बनाने का तरीका तेजी से बदल रहा है। जहां पहले फिल्मों में सेट, लोकेशन और वीएफएक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, वहीं अब नई तकनीकें इस इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल अब फिल्मों में भी बड़े स्तर पर होने लगा है। इसी बदलाव की झलक हाल ही में देखने को मिली, जब फिल्म 'कृष्णा' का टीजर एक बड़े इवेंट एनएबी शो 2026 में लॉन्च किया गया। इस फिल्म का निर्देशन मनु आनंद कर रहे हैं। इसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया...