कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के गांवों से गरीबी के कारण रोजगार की तलाश में दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना बेहतर भविष्य का सपना लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे लेकिन वे आतंकवाद के शिकार बन गए। उनकी मौत से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। दोनों युवकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी और वे दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में स्थित उस ईंट-भट्ठे पर शुक्रवार देर शाम आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए, जहां वे काम करते थे। मालखरौदा पुलिस थाना इलाके के बुंदेली गांव के रहने वाले दीपक रात्रे (24) के चाचा हलधर रात्रे ने बताया कि...