कुमार सानू का नया रोमांटिक गाना ‘बारिशें तेरी’ लॉन्च
90 के दशक के सदाबहार गायक कुमार सानू एक नया रोमांटिक गाना लेकर आए हैं। इस गाने का नाम ‘बारिशें तेरी’ है। इसे बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। खास बात यह है कि इस गाने में कुमार सानू की आवाज का जादू फिर से लोगों को उनका दीवाना बना रहा है। इस गाने को पद्मश्री से सम्मानित गायक कुमार सानू और गायिका मधुश्री ने गाया है। इसे बुधवार को एक कार्यक्रम में निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क ने लॉन्च किया। ‘बारिशें तेरी’ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर लोग कुमार सानू...