कुमारस्वामी का नए तरह का प्रचार
दक्षिण के राज्य राजनीति में भी अक्सर नए प्रयोग करते हैं। केंद्रीय मंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी का रविवार, 23 अगस्त को ऐसा ही एक प्रयोग देखने को मिला। रविवार को दिल्ली के कई बड़े अंग्रेजी अखबारों का पहला पूरा पन्ना कर्नाटक सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप की खबरों और टिप्पणियों से भरा था। उसमें कुमारस्वामी की पार्टी का नाम या चुनाव चिन्ह नहीं था। उनकी फोटो भी नहीं थी। उनका सिर्फ एक बड़ा सा कमेंट छपा था, जिससे अंदाजा होता है कि यह विज्ञापन उन्होंने या उनकी पार्टी ने छपवाया है। इस विज्ञापन में अपनी ओर...