मुंबई हाई कोर्ट ने हकीकत बताई
एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि उसकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने तीन तीन हजार रुपए देगी। दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का पैसा देने में इतना परेशान हो गई है कि बाकी योजनाओं के लिए पैसे नहीं बच रहे हैं। पिछले दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे लेकर तीखी टिप्पणी की। हाई कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार के पास कर्मचारी को वेतन और पेशन देने के लिए पैसा नहीं है तो उसे लड़की बहिन योजना बंद कर देनी चाहिए। असल में एक...