न्यूयॉर्क में एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान फायर ट्रक से टकराया, 100 से ज्यादा घायल
न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान के एक ग्राउंड वाहन से टकरा गया, जिसके बाद विमानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद हो गया। सभी उड़ानों पर पूरी तरह से ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया। शुरुआती जानकारी और फ्लाइट-ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया। संघीय विमानन प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान और आपातकालीन वाहन के बीच टक्कर के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों...