लक्ष्मी योजना सरकारों के लिए मॉडल बनेगी
दिल्ली की भाजपा सरकार ने 2025 के जनवरी में हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं को सम्मान के नाम पर हर महीने ढाई हजार रुपए देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में कहा था कि आठ मार्च 2025 को महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में पैसे आ जाएंगे। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में भाजपा की सरकार बन गई लेकिन अगस्त 2026 तक महिलाओं को पैसे मिलने नहीं शुरू हुए हें। अब राज्य सरकार ने लक्ष्मी योजना के नाम से इसके लिए फॉर्म भरवाना शुरू किया है। लेकिन उससे पहले इस योजना का लाभ...