ललित मोदी ने भारत सरकार से माफी मांगी
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े कारोबारी ललित मोदी ने भारत और केंद्रीय एजेंसियों का मजाक उड़ाने के बाद अब माफी मांगी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ दूसरे भगोड़े कारोबारी विजय माल्या भी थे। इसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘दो सबसे बड़े भगोड़े’। उन्होंने अपनी पोस्ट से सोशल मीडिया को हिला देने की बात भी कही। लेकिन अब सार्वजनिक माफी मांग रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर सीधी प्रतिक्रिया से बचते हुए विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सभी भगोड़ों को भारत लाया जाएगा। वीडियो शेयर करने के नौ दिन के बाद...